भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 के टि-20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित कार्यक्रम प्रस्तावित किया है, जिसमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को फाइनल मैच की मेजबानी दी गई है। यह टूर्नामेंट फरवरी से मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा।रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, जबकि भारत में अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में मुकाबले होंगे।

इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनका विभाजन चार समूहों में होगा। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से एक मैच खेलेगी। ग्रुप के टॉप दो टीम सुपर-एट स्टेज में पहुंचेंगी, जहां वे दो समूहों में बंट जाएंगी। सुपर-एट के टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और वहां से फाइनल तक का सफर तय करेंगी।
बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारत-पाकिस्तान मैच तीसरे देश में ही खेला जाएगा, जो कि इस बार श्रीलंका में होगा, जैसा कि पहले समझौते में तय हुआ है। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचे तो उसका मैच कोलंबो में ही होगा। इस तरह टूर्नामेंट में दोनों देशों के बीच मुकाबले तटस्थ मैदान पर होंगे।इस संस्करण के लिए ICC ने विभिन्न प्रमुख मैदानों को चुना है, जहाँ भारत और श्रीलंका के अलावा, अन्य देशों की टीमें अपने-अपने मैच खेलेंगी।
टूर्नामेंट की आधिकारिक तारीखें और विस्तृत कार्यक्रम ICC द्वारा जल्द जारी किया जाएगा।यह टूर्नामेंट क्रिकेट के उत्साह को वापिस लेकर आएगा और विश्व के बेष्ट खिलाड़ियों को मैदान में लाने वाला है। 2026 टि-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा त्योहार होगा, जहाँ भारत और श्रीलंका के साथ-साथ विश्व की अन्य शीर्ष टीमें अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।
