19 मार्च, 2026 को दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं—रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश स्टारर ‘टॉक्सिक’। इस समय तक यह माना जा रहा था कि ‘धुरंधर 2’ का सॉलिड ग्राउंड है और पिछले पार्ट की सफलता इसे आसानी से आगे बढ़ा सकती है। लेकिन इसके पहले ही खबर आई कि ‘टॉक्सिक’ ने तेलुगू राज्यों (तेलंगाना और आंध्र प्रदेश) में PVRINOX पिक्चर्स के साथ डील कर ली है।

यह डील खास तौर पर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मल्टीप्लेक्स सर्किट में ‘टॉक्सिक’ को प्राथमिकता देती है, जिसका मतलब है कि इन राज्यों में शोज और स्क्रीन की संख्या पर ‘धुरंधर 2’ को नुकसान होने की संभावना है।
‘धुरंधर’ का पिछला रिकॉर्ड
पहला ‘धुरंधर’ सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी, लेकिन इसने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई की थी। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी। आंध्र और निजाम सर्किट से इसे पहले पार्ट में लगभग 50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई थी।
‘धुरंधर 2’ की चुनौती
अब ‘धुरंधर 2’ पांच भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह की फिल्म का टकराव सीधे बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘टॉक्सिक’ के साथ होगा। PVRINOX के पास तेलुगू राज्यों में 171 स्क्रीन हैं। टॉक्सिक के डील होने से इन स्क्रीन और प्राइम टाइम शोज का शेयर यश की फिल्म के पक्ष में हो सकता है, जिससे ‘धुरंधर 2’ की कमाई प्रभावित हो सकती है।
‘टॉक्सिक’ की PVRINOX डील
बताया गया है कि ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने डील के लिए एडवांस में 40 करोड़ रुपये दिए हैं। इस डील से फिल्म को तेलुगू राज्यों के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी फायदा होगा। हालांकि, ‘धुरंधर’ ने पहले ही PVRINOX के माध्यम से सबसे ज्यादा कमाई की है। अब देखना होगा कि सीक्वल इस समर्थन को बनाए रखता है या नहीं।
Dhruandhar के हर हफ्ते का कलेक्शन
पहला हफ्ता: 207.25 करोड़
दूसरा हफ्ता: 253.25 करोड़
तीसरा हफ्ता: 172 करोड़
चौथा हफ्ता: 106.5 करोड़
पांचवा हफ्ता: 51.25 करोड़
छठा हफ्ता: 26.35 करोड़
सातवां हफ्ता: 13.9 करोड़
आठवां हफ्ता: 5.35 करोड़
नवां हफ्ता: 1.75 करोड़
कुल कलेक्शन: 837.6 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1303.75 करोड़
बजट और ओपनिंग
‘धुरंधर’ का बजट लगभग 280 करोड़ रुपये था। ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये की कमाई हुई और 30 दिनों तक डबल डिजिट में ग्रॉस कमाई रही। OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ के बावजूद फिल्म थिएटर्स में लाखों का बिजनेस कर रही है।
